Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली:महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि, महाराष्ट्र में एक चरण का चुनाव पूरे करवाए जाएंगे। इसको लेकर वोटिंग की तारीख 20 नवंबर तय किया गया है। इसके पहले चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 22 अक्टूबर होगा, इसके साथ ही नामांकन दर्ज करवाने की आखरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। जबकि नामांकन फॉर्म की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी, इसके साथ की नाम वापसी की तारीख 03 नवंबर तक होगी। इसके अलावा यहां काउंटिंग की तारीख 23 नवंबर तय की गई है।

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड की बात की जाए तो वहां 5 जनवरी 2025 को सदन का कार्यकाल खत्म होगा। इससे पहले अगले महीने के अंत तक मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के आसार हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।

यूपी के 48 जिलों में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

Chiranjeevi welcomes Ram Charan and Upasana’s daughter: चिरंजवी बने दादा,RAMCHARAN और UPASANA बने बेटी के पिता

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

Leave a Comment