Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली रामलीला मैदान में SIR और वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस की विशाल रैली, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता मंच पर

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ विशाल महारैली का आयोजन किया। इस रैली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि महारैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा सहित कई राज्यों से हजारों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। पार्टी के अनुसार, बाहर से आए कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन और व्यवस्था के लिए कांग्रेस सेवा दल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों के जरिए पूरी दिल्ली में रैली का व्यापक प्रचार किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मौजूदा सरकार “वोट चोरी की सरकार” है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने दावा किया कि पिछले कई चुनावों में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली जनअधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

महंगाई की मार, थाली से दूर हो रही हरी सब्जी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

1 जनवरी से क्रेडिट स्कोर से UPI तक बदल जाएंगे 7 बड़े नियम

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में प्रदूषण पर बीएमसी की कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भर्ती किया गया

Nationalist Bharat Bureau

Karnataka Govt: धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द ,स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक के बी हेडगेवार का चैप्टर आउट,विरोध शुरू

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

खिलाड़िनों का यौन शोषणः दिल्ली ऊंचा सुनती है

Leave a Comment