Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी विधानसभा सत्र में शिक्षक बहाली नियमावली के खिलाफ आवाज उठाएंगे वामदल

पटना:शिक्षक नियमावली पर जारी गतिरोध के मद्देनजर उसपर पुनर्विचार की मांग के साथ आज बिहार के तीन वाम दलों भाकपा-माले, सीपीआई और सीपीएम की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी ने की.बैठक में भाकपा – माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, पार्टी नेता केडी यादव, सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे, शिक्षक नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, एमएलसी संजय कुमार, सीपीएम के पूर्व राज्य सचिव अवधेश कुमार और सर्वोदय शर्मा उपस्थित थे. यह बैठक माले विधायक दल कार्यालय में हुई.

बैठक के उपरांत वामदलों ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि शिक्षक नियमावली 2023 से वाम दलों की सहमति नहीं है. 2020 के महागठबंधन के संकल्प पत्र में सभी शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिए जाने की घोषणा की गई थी. यह बात सही है कि उस समय महागठबंधन में नीतीश कुमार शामिल नहीं थे लेकिन वर्तमान सरकार का संकल्प वही होना चाहिए जो 2020 के महागठबंधन के घोषणापत्र में था.वामदल मांग करते हैं कि सरकार शिक्षक नियमावली 2023 पर पुनर्विचार करे और परीक्षा की बाध्यता हटाए. शिक्षक अभ्यर्थियों की परेशानियों को सुने और उनके प्रतिनिधियों से भी बातचीत करे.10 जुलाई से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के पहले वाम दल के प्रतिनिधि इस सवाल पर एक बार फिर मुख्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर मामले का हल निकालने की कोशिश करेंगे.

आज रात 4.5 घंटे बंद रहेगा दिल्ली PRS सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता की शपथ’ दिलाई, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

सांसद डॉक्टर जावेद की कोशिशों से किशनगंज का 3 पंचायत बना बिहार का आधिकारिक हिस्सा, 33 गांवों में उत्सव का माहौल, जानिए क्या है मामला

दरभंगा: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

NEET PG स्थगित होना नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण:राहुल

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

शशि थरूर ने वीर सावरकर पुरस्कार ठुकराया

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार, थाली से दूर हो रही हरी सब्जी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment