Nationalist Bharat
विविध

पति मनुष्य से मिलता-जुलता एक प्राणी है !

हाल ही में एक पत्नी के द्वारा सरकारी पद हासिल करने के बाद पति को छोड़ने की घटना ने मीडिया में खूब नाम कमाया है। दरअसल वह पत्नी जिसने पति को छोड़ दिया उसकी पूरी पढ़ाई उसके पति ने अपना सब कुछ भेज कर कराई थी लेकिन एसडीएम बनते हैं पत्नी ने अपने पहले पति को ठुकरा दिया और किसी दूसरे के साथ गल बहिया करने लगी। इस घटना के बाद पति और पत्नी के रिश्तो के साथ-साथ उनके किरदार पर बड़ी बहस छिड़ गई। ऐसे में एक बार फिर पति के संबंध में एक कविता सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इससे पहले हमने कई बार पत्नियों पर लिखी गई हास्य कविताएं, चुटकुले, पत्नी पीड़ित पतियों द्वारा लिखी कहानियां, पत्नी की आरती और चालीसा बहुत बार पढ़ी हैं। अब पतियों पर लिखी गई एक मजेदार चीज वायरल हो रही है। ये दिलचस्प चीज कुछ और नहीं पति पर एक निबंध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर किया जा रहा है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे पढ़ने वाले शेयर भी खूब कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पति पर लिखे निबंध में है क्या ?हिन्दी की क्लास थी, टीचर उदास थी, पति से थी लड़कर आयी, अब काहे की पढ़ाई, बच्चों ने कहा टीचर पढ़ाओ, टीचर ने कहा मेरा सर मत खाओ। पिछली बार गाय पर लिखा था। इस बार पति पर निबन्ध लिख लाओ, पति के नाम से हर लड़का घबराया, एक इंटेलीजेन्ट डरते-डरते कुछ यू लिखकर लाया ।

पति एक घरेलू प्राणी है। यह सभी घरों में अनिवार्य रुप से पाया जाता है। इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी नामक ओहदे से सम्मानित महिला को प्राप्त है। इसे पाने के लिये दहेज रूपी कीमत अदा करनी पड़ती है। अर्थात् इसका बाजार भाव बहुत अधिक है ।इसकी दो आँखें होती है जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है । इसके दो कान होते है जिससे पत्नी की डांट सुनता है।इसका एक मुख होता है। जिसके खुलने पर पूर्णत: पाबंदी होती है । इसकी इकलौती नाक में अदृश्य नकेल होती है । यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता-जुलता प्राणी है । जैसे पति होने से पूर्व में मनुष्य की श्रेणी में आता हो ।

पति के प्रकार :
जोरू का गुलाम : यह प्रजाती हमारे देश में बहुतायात रुप में पायी जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे वा वफादार होते हैं यह उम्दा नस्ल के होते हैं। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन है। पालने के लिये यह पति सबसे है ।
जोरु का बादशाह : यह प्रजाति धीरे-धीरे लुफ्त होती जा रही है। इसीलिये सरकार जल्द से जल्द ही इसके संरक्षण के लिये बादशाह पति संरक्षण नामक एक अभियान चलाने जा रही है।

जीरे की फैक्ट्री बंद, जनहित में लिया गया फैसला पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं

cradmin

सलीम दुर्रानी नहीं रहे

सरस मेला के प्रति लोग का बढ़ा आकर्षण,क्रेता और विक्रेताओं के बीच सेतु बना संवाद कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

Bank Holidays In July: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Nationalist Bharat Bureau

कुछ याद उन्हें भी कर लो जो…

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बन्धु प्रेस और बिहार में हिन्दी

बिहार सरस मेला धरोहरों को बचाने एवं पुनर्जीवित करने का प्लेटफार्म और माध्यम बना

Nationalist Bharat Bureau

जिस युवा शक्ति की बदौलत भारत खुद को विश्व शक्ति कहाने को आतुर है,वह युवा ट्रेनों में धक्के खा रहा है

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्पाइस जेट

Leave a Comment