Nationalist Bharat
विविध

सलीम दुर्रानी नहीं रहे

भले ही मंसूर अली ख़ान पटौदी को नवाब कहा जाता हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के असली नवाब सलीम दुर्रानी थे । सलीम दुर्रानी की नवाब पटौदी से कभी नहीं बनी, इसलिए वे टीम के अंदर बाहर होते रहे; लेकिन सलीम दुर्रानी मंसूर अली ख़ां पटौदी के सामने कभी नहीं झुके ।

नवाबी का आलम देखिए कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में सलीम दुर्रानी जब प्रैक्टिस करते या कोई स्थानीय मैच खेलते तो वे फील्डिंग के लिए अपने नौकर को भिजवाते थे । सलीम दुर्रानी दर्शकों की मांग पर छक्के लगाने के लिए मशहूर थे । सलीम दुर्रानी के क्रीज पर आते ही स्टेडियम में शोर मच जाता था – वी वांट सिक्सर । और गेंद सीमा रेखा के पार हो जाती थी ।

सुनील गावस्कर वाले मशहूर वेस्ट इंडीज दौरे पर चलते मैच के दौरान कप्तान अजित वाडेकर के हाथ से लगभग गेंद छीनकर सलीम दुर्रानी ने जब गेंदबाजी की तो तीन ओवर में वेस्ट इंडीज के तीन दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करके भारत की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया । वे फिरकी गेंदबाज थे और सलामी बल्लेबाज । यानी आलराउंडर ।वे किसी फ़िल्म अभिनेता की तरह सुंदर थे । उन्होंने क्रिकेट के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया और चरित्र इत्यादि कई फ़िल्मों में नायक की भूमिका की । उस ज़माने में परवीन बॉबी के साथ सलीम दुर्रानी का अफेयर चर्चित हुआ था ।सलीम दुर्रानी मेरी किशोरावस्था के हीरो थे । पहली बार सलीम दुर्रानी के दर्शन मैंने अपने गांव बगड़ में किए थे । बगड़ में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष पुरुषोत्तम और किशन रूंगटा की हवेली में भारतीय सिनेमा और क्रिकेट के सितारे आया करते थे ।

अब तो कल्पना ही की जा सकती है कि यदि वन डे और ट्वेंटी ट्वेंटी के दिनों में सलीम दुर्रानी होते तो क्या होता ? वे संभवत: इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते ।सलाम सलीम दुर्रानी !अलविदा_सलीमदुर्रानी

मिथिला राज्य की मांग होते ही कई लोग हड़बड़ा जाते हैं

Nationalist Bharat Bureau

पत्रकारिता को चाटुकारिता से बचाना होगा

Nationalist Bharat Bureau

30 सितंबर तक संपत्ति कर जमा करने के लिए घर-घर जागरूक करेंगे निगमकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

अवॉर्ड्स नाइट पर करण जौहर को इग्नोर कर वायरल हुए कार्तिक आर्यन

Chhath Puja: पहली बार अमेरिका में बिहार की बेटी करेगी छठ महापर्व का आयोजन, हाजीपुर में लिया प्रशिक्षण

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

23 प्रतिशत भारतीय युवा नहीं करना चाहते शादी,सर्वे में खुलासा,बेरोजगारी बनी वजह

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में घर के सजावट से लेकर देशी व्यंजन और देशी परिधान हर उम्र और हर तबके के लिए उपलब्ध

Nationalist Bharat Bureau

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का एप लांच,एक क्लिक में पाएं जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment