Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इंस्पेक्टर माधव ठाकुर के ठिकानों पर निगरानी का छापा

Vigilance raid at inspector Madhav Thakur residence in Bihar

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बिहार पुलिस के निरीक्षक माधव ठाकुर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बेगूसराय के रघुनाथपुर और साहेबपुर कमाल स्थित आवासों के साथ-साथ पटना स्थित कार्यालय और आवास पर भी यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान 12 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, छह जमीन की रजिस्ट्री डीड, और कई बीमा कंपनियों में किए गए निवेश से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। सभी दस्तावेजों को निगरानी टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई।

निगरानी थाना में दर्ज कांड संख्या 100/25 के अनुसार, 2009 बैच के दारोगा रहे और वर्तमान में पुलिस इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत माधव ठाकुर पर कुल ज्ञात आय से 47% अधिक, लगभग ₹25.22 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी ब्यूरो का कहना है कि दस्तावेजों का विस्तृत विश्लेषण जारी है और आगे की छानबीन भी की जा रही है।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

छात्रों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधि मंडल

बच्चों के जीवन में नई रोशनी और ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग:डॉ. अमरदीप

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर साधा निशाना गिनवई अपराधों की लिस्ट

भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ा तनाव, वीजा सेवाएं बंद

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

Presidential Election 2022:द्रौपदी मुर्मू BJP की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment