Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

Bihar News: बिहार में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। राजद नेताओं ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है, और इसको लेकर पटना के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में केंद्र सरकार से भारत रत्न के लिए अपील करते हुए लालू यादव की तस्वीर को ‘मसीहा’ और ‘राजद कार्यकर्ताओं का भगवान’ बताया गया है। पोस्टर का आयोजन अनुसूचित जाति प्रदेश सचिव रंजीत रजक द्वारा किया गया है। इसमें लिखा गया है, “हमारी मांग है कि सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार की आवाज, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।”

गौरतलब है कि इससे पहले जदयू की ओर से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। जदयू महासचिव छोटू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया था। अब राजद ने भी लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग की है, जिससे पटना की सड़कों पर पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं।

भारत रत्न का परिचय:
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राष्ट्रीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसमें कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं। इसकी स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

तेजस्वी यादव की शादी:वायरल हुई होने वाली पत्नी की तस्वीर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment