Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग के बीच आज (शनिवार) को बीपीएससी चेयरमैन रवि मनु भाई ने परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण बयान दिया।बीपीएससी चेयरमैन ने बताया कि पटना के 22 केंद्रों पर हो रहे री-एग्जाम में कुल 5900 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंत तक घोषित किया जाएगा, और इसमें 2035 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद मेन्स परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 सितंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, लेकिन इस दौरान परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के कारण अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, आयोग ने जांच के बाद केवल एक केंद्र पर गड़बड़ी पाई और वहां परीक्षा को आज पुनः आयोजित किया जा रहा है।

पदों की जानकारी: बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा)
  • पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा, गृह विभाग)
  • जिला समादेष्टा (बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा, गृह विभाग)
  • काराधीक्षक (बिहार कारा सेवा, गृह विभाग)
  • राज्य-कर सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा, वाणिज्य-कर सेवा)
  • अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक (मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग)
  • अवर निर्वाचन पदाधिकारी (बिहार निर्वाचन सेवा)
  • बिहार शिक्षा सेवा (शिक्षा विभाग)
  • सहायक निदेशक (समाज कल्याण विभाग)
  • सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समाज कल्याण विभाग)

वेतन और भत्ते:
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6, पे लेवल 7 और पे लेवल 9 के आधार पर वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने रक्तदान करके पेश की मिसाल

Nationalist Bharat Bureau

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी ,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक 3 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

50 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

Leave a Comment