Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

बिहार में चक्रवात मोंथा से नष्ट हुई फसलें और किसानों को दी जा रही सरकारी राहत राशि।

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने चक्रवात मोंथा और अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई भारी बारिश से हुई फसल क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी योजना के तहत मुआवजे का ऐलान किया है। लगातार हुई बारिश से राज्यभर में व्यापक नुकसान हुआ था। कृषि विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है, जिसके बाद पात्र किसानों को वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि जिन किसानों की 33% से अधिक फसल नष्ट हुई है, उन्हें तुरंत राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। किसान अपने 13 अंकों के पंजीकरण नंबर का उपयोग करके dbtagriculture.bihar.gov.in या कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर निर्धारित की है। मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा ताकि उन्हें त्वरित सहायता मिल सके।

सरकार के मुताबिक, वर्षा आधारित फसलों के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित फसलों के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, जबकि गन्ना व अन्य बारहमासी फसलों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाएगा। अधिकतम दो हेक्टेयर तक राहत राशि का प्रावधान है। छोटे किसानों के लिए 1,000 से 2,500 रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। यह पैकेज प्रभावित किसानों को अगली खेती शुरू करने में मदद करेगा।

गोपालगंज में राजद का प्रचार करेंगे नीतीश! मोकामा पर सस्पेंस

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है:राहुल

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

भारत ने ट्रंप के दावे को किया खारिज — “प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल पर रोक का कोई वादा नहीं किया”

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: सीबीआई जांच को बताया ‘अंतिम उपाय’, कहा— हर केस में केंद्र की एजेंसी को न बनाएं साधन

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment