Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Supaul firing incident galla vyapari shot Bihar crime news

Supaul Crime News: बिहार के सुपौल जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ चार गोलियाँ दाग दीं। वारदात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेसुआ पोखर के पास हुई, जहाँ दो बाइक सवार अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही व्यवसायी वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर लगातार फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घायल की पहचान 45 वर्षीय शशिरंजन चौधरी के रूप में हुई है, जो भोज खाकर घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। डॉक्टर उमेश मंडल ने पुष्टि की कि शशिरंजन को चार गोलियां लगी हैं और उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस ने संभावित रूट की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और पेट्रोलिंग को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

जाति-धर्म से ऊपर सबके विकास की नीति पर काम कर रही सरकार : प्रमोद सावंत

Nationalist Bharat Bureau

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए जनतादल सेक्युलर को कामयाब बनाएं:डॉक्टर फ़ज़ल अहमद

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के अधिकांश सांसद राजनीतिक रूप से नपुंसक,आरसीपी सिंह की क़रीबी नेत्री डॉक्टर रिंकू कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment