Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन पूर्ण राज्य में परिवर्तन के लिए सटीक समयसीमा नहीं दे सकती: एसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के • समक्ष केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि जम्मू- कश्मीर में वह किसी भी समय चुनाव कराने को तैयार है, लेकिन पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं बता सकती। पूर्ण राज्य बहाल करने में कुछ समय लगेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया, लेकिन स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर योग्यताओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

श्री मेहता ने जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने पर एक निश्चित समय सीमा बताने से परहेज किया। उन्होंने वहां निवेश, रोजगार और पर्यटकों की संख्या बढ़ने सहित विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में

अदालत को बताया।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 29 अगस्त को केंद्र सरकार को आधिकारिक बयान देने के लिए कहा था। शीर्ष अदालत द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार अब किसी भी समय जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने का काम चल रहा है। इस दिशा में काफी काम पूरा हो चुका है। अंतिम फैसला चुनाव आयोग और राज्य चुनाव पैनल को लेना है।

श्री मेहता ने कहा कि जिला विकास परिषद के चुनाव पहले ही हो चुके हैं और अब जल्द ही पंचायत चुनाव होंगे। लेह हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव खत्म हो गए हैं और कारगिल के चुनाव सितंबर में होंगे। इन चुनावों के बाद नगर पालिका चुनाव होंगे और फिर विधान सभा के चुनाव होंगे।
उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने का कदम कार्य धीरे-धीरे पहले ही शुरू किया जा चुका है, लेकिन वह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने निश्चित समय सीमा नहीं दे सकता है।

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ का महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आक्रोश मार्च 21 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

हैदराबाद के युवक की अरब में लगी 30 करोड़ की लॉटरी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Crisis:संजय रावत ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलना तय : नाना पटोले

Leave a Comment