Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

हैदराबाद: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखती हैं. हाल ही में खबर आई है कि ये स्त्री अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फाइनल रेस 2024 में भाग लेने वाली है. इसके के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं.

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स वर्तमान में चल रहा है, जिसकी आखिरी रेस 8 दिसंबर को निर्धारित किया गया है. अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स के पिछले सीजन में मैक्स वेरस्टैपेन ने जीत हासिल की थी, उसके बाद दूसरे स्थान पर चार्ल्स लेक्लर और तीसरे स्थान पर जॉर्ज रसेल थे.

यह इवेंट गेम कैलेंडर का प्रमुख बिंदु है. यह दुनिया भर से मशहूर हस्तियों और फैंस को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है. श्रद्धा पिछले प्रतिभागियों की लाइनअप में शामिल हो गई हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और नाओमी कैंपबेल और ऑरलैंडो ब्लूम जैसे ग्लोबल स्टार का नाम शामिल हैं.

2024 श्रद्धा के लिए एक एक शानदार साल रहा है, क्योंकि ‘स्त्री 2’ शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ को पछाड़ कर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी. ग्रैंड प्रिक्स में श्रद्धा की मौजूदगी इस इवेंट में एक अनूठी भारतीय झलक लाती है, जो खेल और मनोरंजन के दिग्गजों की मेजबानी के लिए फेमस है.

श्रद्धा के लिए यह उपस्थिति एक और मील का पत्थर है, जिसने बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है. वहीं, इंस्टाग्राम पर 94.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, वह इंडियन एंटरटेनेमेट इंडस्ट्री की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली शख्सियतों में से एक बन गई हैं.

अनिल कपूर का आने वाला साल नाइट मैनेजर, एनिमल और फाइटर के साथ व्यस्त रहने वाला है

cradmin

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

बच्चो की आँखों में काजल लगाने से क्या नुकसान होता है

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में लापरवाही पर अंचल अधिकारी फुलवारी शरीफ से स्पष्टीकरण

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी ने किया सरेंडर

पूजा और नमाज़ से बढ़ कर भी है एक इबादत

Nationalist Bharat Bureau

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

Leave a Comment