Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा में बारातियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

Damaged bus after hitting divider in Nalanda with injured baratis.

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी बस तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में काशीचक के भैरोबीघा निवासी सीदेश्वर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अर्जुन प्रसाद की पुत्री निधि की शादी से लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ। बस लगभग 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी और चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। नियंत्रण खोते ही बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के दौरान बस की छत पर बैठे एक बाराती ओवरब्रिज से नीचे गिर गए और उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पावापुरी विम्स अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

गलत उद्धरण के लिए ट्रोल किए जाने पर आर माधवन की प्रतिक्रिया: ‘मैं नींद से वंचित हूं’

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान रवाना

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

तीन साल में गुजरात की विकास यात्रा ने छुआ नया मुकाम

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी की बाजपट्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामेश्वर कुमार महतो, RLM ने दिया विधानसभा टिकट

Agnipath scheme protest: अग्निपथ स्कीम पर बिहार से गुरुग्राम तक बवाल,आग के हवाले बिहार,छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

पटना साहिब को नम्बर वन शहर बनायेंगे:अंशुल अविजित कुशवाहा

Leave a Comment