Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बाहुबली मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी ने किया सरेंडर

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले बाहुबली और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने बुधवार को सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ मंटू तिवारी ने भी सरेंडर किया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट में सरेंडर के दौरान मुन्ना शुक्ला के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वे उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

जेल जाने से पहले, राजद नेता मुन्ना शुक्ला ने अपने पैतृक गांव में समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, “हम जेल में रहेंगे, लेकिन सरकार बदलती रहेगी। जेल से भी हम घर पर बैठकों का आयोजन करते रहेंगे। मुझे जनता ने बनाया है और जनता सब जानती है। मुझे जेल जाने से कोई चिंता नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उन्हें जानते हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “हम 20 साल तक मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री खेलते रहे, लेकिन यह बड़ी बात है कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी हमें जानते हैं।”राजद नेता ने रमा देवी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दबाव में उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई। अगर यह बात सामने नहीं आती, तो वे अंधेरे में रहते।

 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समय बढ़ाने की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शुक्ला ने आत्मसमर्पण करने के लिए अधिक समय की मांग की थी, लेकिन बुधवार को अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी। शुक्ला के वकील विकास सिंह ने जस्टिस संजीव खन्ना, संजय कुमार, और आर महादेवन की पीठ से अनुरोध किया था कि उनकी पत्नी की स्वास्थ्य समस्याओं और मामलों के प्रबंधन के लिए 30 दिन का समय चाहिए। हालांकि, अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही तीन अक्तूबर के आदेश में 15 दिन का पर्याप्त समय दिया जा चुका है, और अब और समय नहीं दिया जा सकता।

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस का प्रर्दशन

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

तीन साल में गुजरात की विकास यात्रा ने छुआ नया मुकाम

Nationalist Bharat Bureau

Kailash Gehlot: भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

पटना में ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Comment