Nationalist Bharat
crimeदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद में ईंट लगने से महिला की मौत, बेटा गंभीर

वैशाली भूमि विवाद में महिला की मौत और पुलिस जांच का दृश्य।

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में 54 वर्षीय गया देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा सतीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी परिवार अपना घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया कि जिस जमीन पर दोनों पक्षों के घर बने हैं, वह वासकित पर्चा के आधार पर आवंटित की गई थी। इसी भूखंड को लेकर पौलेस पासवान के परिवार की पट्टीदारों — नन्दकिशोर पासवान, सहदेव पासवान और बृजमोहन पासवान — से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सहदेव पासवान द्वारा अर्धनिर्मित घर पर एस्बेस्टस चढ़ाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

झड़प के दौरान आरोपियों की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए। इसी क्रम में एक ईंट गया देवी के सिर पर लग गई, जिससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत सहदेई बुजुर्ग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सतीश पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Crisis:संजय रावत ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

घर लौटने वाले मजदूरों की ‘रेल यात्रा’ का खर्च उठाएगी कांग्रेस

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

Lulu Mall:लूलू मॉल ने बयान जारी करके बताया,हमारे 80 प्रतिशत कर्मचारी हिंदू

Leave a Comment