Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

कोहरे में धीमी चलती ट्रेन और प्रभावित रेल संचालन।

उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे ने एक बार फिर से भारतीय रेलवे की रफ्तार को थाम दिया है। ठंड बढ़ने के साथ दृश्यता घटने लगी है, जिसके चलते कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने का फैसला लिया है। यह स्थिति फरवरी 2026 तक जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।

डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए 1 दिसंबर से विभिन्न तिथियों पर ट्रेनों को आंशिक, पूर्ण रद्द और उनकी फ्रीक्वेंसी कम की गई है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची जारी होते ही यात्री परेशान हो उठे। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट रद्द होने लगे, जिनकी कुल राशि अब तक 10 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। स्टेशन के पूछताछ काउंटरों पर भी भीड़ बढ़ गई है।

गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली 12873-12874 झारखंड एक्सप्रेस, 22857-22858 संतरागाछी–आनंद विहार सुपरफास्ट, 18103-18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित कई साप्ताहिक ट्रेनों को भी फरवरी–मार्च तक विभिन्न दिनों पर रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 नंबर पर ट्रेन की नवीनतम स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि कोहरे के कारण और भी बदलाव संभव हैं।

सत्ता के बिना तड़प रहे हैं राहुल गांधी व तेजस्वी : केशव प्रसाद मौर्य चुनावी सभा

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

युवा साहित्यकार निसार अहमद के उपन्यास”फिरंग का कैदी” का लोकार्पण

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान करने का आसान तरीका! तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

Nationalist Bharat Bureau

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

Leave a Comment