Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

देश के कई एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग की पुष्टि

दिल्ली एयरपोर्ट पर GPS और GNSS सिग्नल में हस्तक्षेप से प्रभावित उड़ानें।

केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में स्वीकार किया कि देश के कई बड़े हवाई अड्डों पर जीपीएस स्पूफिंग और जीएनएसएस इंटरफेरेंस की घटनाएं सामने आई हैं। इससे विमान नेविगेशन सिस्टम पर सीधा असर पड़ा और उड़ान संचालन में चुनौतियां बढ़ीं। नवंबर की शुरुआत में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। तब प्रणालीगत खराबी बताई गई थी, लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि कई विमान जीपीएस स्पूफिंग का शिकार हुए थे।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किनजारापु ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास रनवे 10 पर उतरने वाले कुछ विमानों ने नकली सिग्नल प्राप्त होने की शिकायत की। तुरंत वैकल्पिक लैंडिंग प्रक्रियाएं अपनाई गईं और सभी विमान सुरक्षित उतरे। मंत्री ने यह भी कहा कि अन्य रनवे पारंपरिक नेविगेशन सिस्टम के कारण सुरक्षित रहे और उड़ान संचालन पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ा।

सरकार के मुताबिक, नवंबर 2023 से जीपीएस जामिंग/स्पूफिंग की रिपोर्ट अनिवार्य की गई है और कोलकाता, अमृतसर, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू और चेन्नई एयरपोर्ट से भी इसी तरह की शिकायतें आई हैं। समस्या का समाधान करने के लिए डीजीसीए ने एडवाइजरी जारी की है, जबकि एएआई ने इंटरफेरेंस के स्रोत की पहचान को प्राथमिकता दी है। साथ ही साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आईटी नेटवर्क को अपग्रेड किया गया है और सभी कदम सीईआरटी-आईएन और राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।

तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन, 10 हिरासत में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

भाजपा ने किया प्रदेश चुनाव समिति का गठन, 15 नेताओं को जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

लैंड फॉर जॉब घोटाला: कोर्ट का बड़ा फैसला, लालू परिवार पर चलेगा ट्रायल

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी–जॉर्डन रिश्तों की गर्मजोशी, क्राउन प्रिंस बने ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

बीपीएससी अभ्यर्थियों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तेजस्वी चुप नहीं बैठेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment