Nationalist Bharat
दुर्घटना

टर प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, साथी घायल

Patna Paliganj NH-139 road accident student killed truck crush protest road jam

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को NH-139 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंकुरी गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे में 18 वर्षीय चुन्नू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मंगल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दोनों छात्र इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा देने मोटरसाइकिल से निकले थे और घर से कुछ ही दूरी पर यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए तथा शव को सड़क पर रखकर पटना–औरंगाबाद मुख्य मार्ग NH-139 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजा, सड़क पर डिवाइडर निर्माण, दिन में बालू ट्रक पर रोक और अवैध धर्मकांटा संचालकों पर कार्रवाई की मांग की।

करीब छह घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। थाना प्रभारी ने उचित मुआवजा और उनकी मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

Siwan Chapra Hooch Tragedy: बिहार में फिर से जहरीली शराब कांड, सिवान में 5 और छपरा में 2 लोगों की मौत

Leave a Comment