Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर लगी आग के दौरान धुआं और आग की लपटों को काबू में करने की कोशिश करती फायर ब्रिगेड।

बिहार के सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। प्लास्टिक पाइपों में भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठते ही यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान भागदौड़ में कुछ लोग गिरकर घायल भी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पहले आई छोटी गाड़ियों से आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ, जिसके बाद बड़ी फायर टेंडर मंगवाई गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन यंत्र खराब पाए गए, जिससे आग शुरुआती स्तर पर ही फैल गई और हादसा बड़ा रूप ले बैठा।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया गया है कि प्लास्टिक पाइपों के पास हुए शॉर्ट-सर्किट या किसी बाहरी वजह से आग लगी हो सकती है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया

Nationalist Bharat Bureau

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मधुबनी के फुलपरास से चुनाव लड़ सकते हैं तेजस्वी यादव

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में एक सीट मिलने से मैं नाराज नहीं: चिराग पासावन

Nationalist Bharat Bureau

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment