Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

सीएम नीतीश कुमार पीएमसीएच अस्पताल में वार्डों और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने तेज़ी से काम करने वाले अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। सुबह जहां वे अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही ओल्ड सचिवालय पहुंच गए, वहीं देर शाम राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच का अचानक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने वार्डों का जायजा लिया और डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को उपचार में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

दोपहर के समय मुख्यमंत्री ने ‘महिला रोजगार योजना’ के तहत राज्यभर की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की। इससे पहले सुबह उन्होंने सचिवालय भवन और उसके विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। स्वयं सीएम के अचानक पहुंचने से पूरे सचिवालय प्रशासन में हलचल मच गई। उनके साथ मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने जनता से दोगुनी तेजी से काम करने का वादा किया था। अब लगातार सचिवालय दौरे, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की जांच यह दिखाती है कि वे अपने वादे पर अमल करने में कोई ढिलाई नहीं बरत रहे। उनकी इस कार्यशैली से विपक्ष भी सकते में है।

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

ओमैर खान बने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन

बिहार:जातिगत राजनीति ही असली चुनावी जंग है

पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है:ज्ञान रंजन

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

पंजाब में फिर बहाल होगी 424 लोगों की VIP सुरक्षा, कोर्ट ने लगाई ‘आप’ सरकार को फटकार

महागठबंधन में ‘महाभारत’! सहयोगी दल आपस में ही भिड़े, 13 सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने

Leave a Comment