Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

भागलपुर के सन्हौला थाना से महज 300 मीटर दूर स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित दुर्गा माता, राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और राधे कृष्ण जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है और लोग आक्रोशित हैं।इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शांति समिति के साथ बैठक कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वहीं भागलपुर पुलिस जिला अंतर्गत सन्हौला थाना से 300 मीटर की दूरी पर अवस्थित दुर्गा मंदिर में घटित घटना के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव द्वारा बताया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुस कर दुर्गा जी के संगमरमर की प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।प्रशासन के अनुसार आरोपी विक्षिप्त है। घटना स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, स्थानीय थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्ष मौजूद हैं। स्थिति शांतिपूर्ण है। शांति व्यवस्था कायम है स्थिति को देखते हुए स्थानीय बल की तनाती की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया है।

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय_सम्राट चौधरी

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

Leave a Comment