Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

पटना: महागठबंधन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।इस अवसर पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल, सी.पी.आई के रामलाला सिंह, वी.आई.पी. के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविन्द, सी.पी.आई.एम के अरूण कुमार मिश्रा ने संबोधित किया।इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने महागठबंधन के सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जायेगी।
इस अवसर पर कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्षअखिलेश सिंह ने सभी चारों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जिसमें इमामगंज से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी (राजद), बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह (राजद), रामगढ़ से अजीत कुमार सिंह (राजद) एवं तरारी से राजू यादव (भाकपा माले) को महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। बिहार में जनता बदलाव चाहती है और लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। चारों विधान सभा के सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी।
इस अवसर पर राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधायक मो0 कामरान, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक अनवर आलम, कांगे्रस के समीर कुमार सिंह, संजय यादव, भाकपा माले से के0 डी0 यादव, वीआईपी से संतोष सहनी, देव ज्योति, सीपीआईएम से देवेन्द्र चैरसिया राजद से प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार राम, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह उपस्थित थे।

ईडी और सीबीआइ को संसद के दायरे में लाया जाएगा, वाम दलों का…

लालू यादव का तंज: “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह” — चुनाव तारीखों पर RJD प्रमुख का हमला

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने नल-जल योजना की समस्याओं को लेकर मंत्री से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

Leave a Comment