Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

TMC suspends Humayun Kabir over Babri-style mosque foundation controversy in Murshidabad.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखने की घोषणा करने वाले टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। छह दिसंबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर बढ़ते विवाद के बाद टीएमसी नेतृत्व ने यह कार्रवाई की। निलंबन के तुरंत बाद हुमायूं कबीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पार्टी से इस्तीफा देंगे और आवश्यकता पड़ी तो 22 दिसंबर को नई पार्टी की घोषणा करेंगे।

टीएमसी नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि हुमायूं कबीर को पहले भी चेतावनी दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणा पार्टी की लाइन के खिलाफ है और अचानक बाबरी मस्जिद जैसा मुद्दा उठाने का कोई औचित्य नहीं है। इधर, विपक्षी दलों ने भी सरकार और कबीर दोनों पर सवाल उठाए हैं, जबकि छह दिसंबर को टीएमसी की ओर से ‘संघर्ष दिवस’ मनाया जाना पहले से तय है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से इस आयोजन पर चिंता जताने वाला पत्र भेजे जाने के बाद मामला और गर्मा गया है। जिला प्रशासन ने अभी तक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कबीर ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश करेगा तो रेजिनगर से बेहरामपुर तक राजमार्ग अवरुद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम संवैधानिक अधिकारों के तहत है और लाखों लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव की बड़ी हार

भाजपा वाजपेयी युग से बहुत आगे,अबकी बार अकेले 370 पार 

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

हमारी शर्तों पर होगी बातचीत: मणिपुर के मुख्यमंत्री के वार्ता के लिए दूत नियुक्त करने पर कुकी नेता

मशहूर अभिनेता असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन

नेहा सिंह राठौड़ ने”हॉस्टल काण्ड” के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने जो वादा किया था वह करके दिखाया, पहले सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा लगता था:CM योगी

Leave a Comment