Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand Election : एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, नीतीश और चिराग को भी मिली सीट

Jharkhand Election : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके सहयोगी दलों में आजसू को 10 सीटें, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 2 सीटें, और चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 1 सीट मिली है। जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि लोजपा रामविलास चतरा सीट से मैदान में उतरेगी। आजसू को जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ना है, उनमें सिल्ली, जुगसलाई, गोमिया, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, ईचागढ़, मांडू, डुमरी, और मनोहरपुर शामिल हैं।

भाजपा की 68 सीटों के अलावा, भाजपा अपने कोटे की 1-2 सीटों पर कुछ विशेष निर्णय ले सकती है। भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि यदि सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद होता है, तो भाजपा अपने कोटे से 1-2 सीटों पर समझौता कर सकती है। इस घोषणा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी उपस्थित थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल पांच व्यक्तियों को रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में जाने की अनुमति होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

सीतामढ़ी में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट बैठक: 22 अहम फैसलों पर मुहर, मोकामा को मिला विशेष तोहफा

बंगाल में अयोध्या-स्टाइल राम मंदिर का प्रस्ताव, साल्ट लेक में लगे पोस्टर

Nationalist Bharat Bureau

पिता के गुनाह के लिए बेटी को सजा नहीं:हाई कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment