Nationalist Bharat
Uttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

Dense fog and cold wave alert in Uttar Pradesh, visibility drops in several districts

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी करते हुए शीत दिवस की चेतावनी दी है। लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर समेत कई जिलों में बुधवार को दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जबकि बहराइच, हरदोई और शाहजहांपुर जैसे इलाकों में विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर तक हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। ठंडी पछुआ हवाओं और दिनभर छाए कोहरे के कारण गलन बढ़ गई है और लोगों को दिन में भी अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में बीते 48 घंटों में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।

कोहरे और ठंड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, एंबुलेंस और क्रेन 24 घंटे तैनात रखने तथा निराश्रितों के लिए रैन बसेरों में हीटर, कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे में यात्रा के दौरान धीमी गति, फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट के इस्तेमाल की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: कृषि मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

सभी निजी विद्यालयों की संबद्धता 3 सालों तक बढ़ाई जाए:शमायल अहमद

Nationalist Bharat Bureau

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Political Crisis:शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा,12 शिवसेना सांसद लेकर पहुंचे लोकसभा स्पीकर के सामने, चुनाव आयोग जाने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी से विज्ञापन संख्या 03/2024 में बदलाव करने की मांग

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment