Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RJD नेता अनीसुर रहमान ने दिया इस्तीफा, AIMIM में शामिल होने की अटकलें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के महज एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मधुबनी जिला प्रभारी मो. अनीसुर रहमान ने सोमवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। रहमान, जो दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र से RJD के संभावित प्रत्याशी माने जा रहे थे, ने प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और अन्य जिम्मेदारियों से भी त्यागपत्र दे दिया।रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए लिखा, “मैं मो. अनीसुर रहमान राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव (अ. प्र.) व प्रभारी मधुबनी जिला के अपने सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।” यह पोस्ट सुबह ही वायरल हो गई और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

 

मधुबनी और दरभंगा जैसे अल्पसंख्यक-बहुल क्षेत्रों में RJD के लिए मजबूत संगठन बनाने में रहमान की अहम भूमिका रही है। उनका इस्तीफा पार्टी के लिए न केवल संगठनात्मक क्षति है, बल्कि चुनावी रणनीति पर भी असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम महागठबंधन की एकजुटता को चुनौती दे सकता है।

 

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अनीसुर रहमान असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में शामिल हो सकते हैं। AIMIM ने हाल ही में बिहार चुनाव में RJD के साथ गठबंधन की पेशकश की थी, लेकिन RJD ने इसे ठुकरा दिया था।। ऐसे में, रहमान का कदम AIMIM की बिहार में पैठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।बताते चलें कि पिछले महीनों में AIMIM ने RJD को पत्र लिखकर गठबंधन का प्रस्ताव रखा था, जिसमें 6 सीटों की मांग की गई थी।

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

अमेरिका में भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, पहली सिख महिला जज बनी

cradmin

जान हथेली पर रखकर सुब्हान खान ने बचाई नौ लोगों की जिंदगी

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment