Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़

Year Ender 2025: SSC, पुलिस, बैंक, शिक्षक सहित 10 बड़ी भर्तियां, तुरंत भरें फॉर्म

Year Ender 2025 के मौके पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल खत्म होने से पहले SSC, पुलिस, शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य और टेक्निकल सेक्टर में बंपर भर्तियां निकली हुई हैं। कुल मिलाकर 41,500 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका है। 10वीं-12वीं पास से लेकर स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पद SSC कांस्टेबल GD (25,487) के हैं, जिनके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा UP लेखपाल (7,994), UP पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर (1,352), UP पुलिस SI-ASI (537), BSF स्पोर्ट्स कोटा (549) और DSSSB MTS (714) पदों पर भी भर्तियां चल रही हैं। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए झारखंड विशेष सहायक शिक्षक (3,451) पदों पर भर्ती निकली है।

बैंकिंग और PSU सेक्टर में भी मौके उपलब्ध हैं। Bank of India में 514 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती और Indian Oil Corporation (IOCL) में 390 से अधिक गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं UPPSC पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पद भी खाली हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और साल 2025 खत्म होने से पहले अपने पसंदीदा पद के लिए आवेदन जरूर कर दें।

दो पैन कार्ड केस: आजम–अब्दुल्ला की सजा बढ़ाने की मांग, 23 को सेशन कोर्ट का फैसला

Nationalist Bharat Bureau

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, इतिहास रचते हुए ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

अखिलेश ने केंद्र को घेरा:कहा जो देश की सेवा करना चाहेगा कभी अग्निवीर नहीं बनेगा

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment