Nationalist Bharat
विविध

बिहार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने युवा स्टार्टअप संस्थापकों से की मुलाकात, नवोन्मेषी विचारों पर चर्चा

पटना: बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने राज्य के चार युवा स्टार्टअप संस्थापकों से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार में स्टार्टअप शुरू करने और संचालन में आ रही चुनौतियों को समझना तथा नए इनोवेटिव आइडियाज पर विस्तृत चर्चा करना था।इस दौरान स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने-अपने उपक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की और राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए। बैठक में पारंपरिक बिहारी सुपरफूड ‘सत्तू’ पर आधारित स्टार्टअप ‘Sattuz’ के संस्थापक भी शामिल थे।

 

बैठक के बाद युवा टीम यूके (Team UK) के सूत्रधार उत्कर्ष किशोर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा: “सत्तूज और हमारी टीम शशांक किशोर, सचिन कुमार, श्रद्धा सुमन पर गर्व है ।आशा है कि सीएस सर के नेतृत्व और बिहार को विकसित करने के उनके विजन को साकार होते देखेंगे। शुभकामनाएं ।

 

उत्कर्ष की इस पोस्ट से साफ है कि बैठक सकारात्मक माहौल में हुई और युवा उद्यमियों में बिहार के विकास को लेकर उत्साह है।यह मुलाकात बिहार सरकार के स्टार्टअप नीति को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संवाद से राज्य का स्टार्टअप इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

मनेर शरीफ में हजरत मखदूम आलम सैयद शाह इनायतुल्लाह फिरदौसी का उर्स 4 नवंबर को

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

भारत में वॉईस कंट्रोल बढ़ा रहा है स्मार्ट होम का उपयोग

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

जीविका दीदियों द्वारा संचालित बिहार के प्रथम जैविक सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment