Nationalist Bharat
विविध

अंबानी से मिले मुंबई में योगी जी जानिए क्या है वजह

उत्तर प्रदेशक के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी से मुंबई में मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मुंबई में एक रोड शो किया। इसमें उन्होंने वहां के कारोबारियों को यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए आमंत्रित किया।

 
यूपी सरकार अपने प्रदेश में कारोबार लाने के लिए शिद्दत के साथ जुटी हुई है। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई पहुंचे हैं। वे वहां लगातार कारोबार जगत के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से मुंबई के ताज होटल में मुलाकात की और यूपी में निवेश के लिए उन्हें आमंत्रित किया। मुकेश अंबानी ने भी सीएम योगी का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि सूबे में निवेश के लिए खुद जाकर लोगों से अपील करने की जरूरत है। इसलिए वो मुंबई पहुंचे हैं और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। निवेशकों से आश्नासन मिल रहा है।
 
इससे पहले एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशक बेझिझक उद्योग लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारे यहां मानवीय हस्तक्षेप जीरो है। कोई आपके काम में रुकावट नहीं डालेगा। सीएम ने कहा कि आप सबको आमंत्रित करते हैं, हमारे राज्य में आइए और निवेश कीजिए। सुरक्षा की पूरी गारंटी सरकार लेगी।

हिंदी सिनेमा की पहली बिंदास नायिका बेगम पारा

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

चाणक्या फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन कैंपस में बनी लघु फिल्म “जोड़े कलसूप” के टीजर्स की लांचिंग

Bihar Weather:आने वाले दिनों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

यादें माड़-भात की

बिहार सरस मेला में उमड़ रही है भीड़

Nationalist Bharat Bureau

कुछ याद उन्हें भी कर लो जो…

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर