Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन दोबारा हो गया है। बता दें कि 18 नगर परिषदों में 14 पर भाजपा और 4 पर जजपा चुनाव लड़ेगी। जजपा गठबंधन टूटने के बाद दो सूची जारी कर चुकी थी, परंतु अब गठबंधन होने पर जजपा अपने 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी। दोनों की बातचीत के बाद अब जजपा को अपने घोषित 8 नगर परिषद उम्मीदवारों में से 6 के नाम वापिस लेने पड़ेंगे। यह सीटें अब भाजपा के खाते में गई हैं। ऐसे में भाजपा इन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 4 जून है।

चंडीगढ:हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन दोबारा हो गया है। बता दें कि 18 नगर परिषदों में 14 पर भाजपा और 4 पर जजपा चुनाव लड़ेगी। जजपा गठबंधन टूटने के बाद दो सूची जारी कर चुकी थी, परंतु अब गठबंधन होने पर जजपा अपने 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी। दोनों की बातचीत के बाद अब जजपा को अपने घोषित 8 नगर परिषद उम्मीदवारों में से 6 के नाम वापिस लेने पड़ेंगे। यह सीटें अब भाजपा के खाते में गई हैं। ऐसे में भाजपा इन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 4 जून है।

इन नगर परिषद उम्मीदवारों के नाम होंगे वापस

जींद नगर परिषद से रजनी अरोड़ा, बहादुरगढ़ से कविता राठी, भिवानी से शमां मान, नारनौल से कमलेश सैनी, कालका से भाग सिंह दमदमा, चरखी दादरी से दिनेश वशिष्ठ का नाम जजपा वापस लेगी। यह नगर परिषद अब भाजपा के पास हैं।जजपा ने टोहाना और मंडी डबवाली नगर परिषद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, लेकिन यह दोनों नगर परिषद जजपा के कोटे में आई हैं। मंडी डबवाली, टोहाना, नरवाना और नूंह नगर परिषद जजपा के हिस्से में हैं।

जजपा ने 19 उम्मीदवारों की थी घोषणा

जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन टूटने के बाद 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसमें 11 नगर पालिका और 8 नगर परिषद थे। नगर पालिका के चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी, इसका फैसला स्थानीय जिला इकाइयों पर छोड़ा गया है।

क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे बिहार के सीएम? अमित शाह बोले- ‘चुनाव के बाद विधायक दल तय करेगा’

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nationalist Bharat Bureau

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

पटना समेत बिहार,झारखंड,बंगाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

Leave a Comment