Nationalist Bharat
Other

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

पुरुषों के लिए और खासकर पति के लिए अक्सर पत्नी की ना का कोई अर्थ नही होता….. विवाह नामक सामाजिक समझौता होते ही औरत की देह उसकी नही रह जाती…
बीबी चाहें थकी हो या बीमार… लेकिन पति को खुश रखना उसका फ़र्ज़ होता है…. पति जब चाहे उसकी देह को रौंद सकता है… बिना उसके इंकार पर गौर किये….
यही हाल समाज खुली सोच और खुलकर जीने वाली लड़की का करता है…. यदि बलात्कार हुआ तो दोष लड़की के छोटे कपड़ों को,रात मे चलने को दिया जायेगा….. अरे भाई, लड़की अगर कम कपड़े पहने है तो उसके कपड़े नोच लेने का हक आपको किसने दिया…. ?
लेकिन सच ये है कि समाज ने यदि आपको तथाकथित ऐसी वैसी लड़की समझ लिया तो आपके इंकार का समाज के लिए फिर कोई महत्व नही रह जाता…. यदि पति के अलावा औरत किसी गैर मर्द के साथ एक बार अपनी सहमति से सोई है तो उसके साथ यदि कोई मर्द जबरन भी सोना चाहे तो लोग ये कह कर उसको जस्टीफाई करते हैं कि अरे वो तो लड़की ही ऐसी थी……..
सुनो…. औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नही है….. उसकी ना की कद्र करना सीखें… फिर चाहें उससे आपका रिश्ता कुछ भी हो…

कोरोना,आर्थिक मंदी और विदेशी साजिश…

प्रशांत किशोर ने की एक हफ़्ते के राष्ट्रीय लॉकडाउन की वकालत

छोटी – छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां होती है स्पेशल

शासन से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता आप नेता से लगा रहे हैं गुहार

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, ढाका में हालात बिगड़े

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा चुनाव के लिए बूथों के पुनर्गठन का काम शुरू

आजमगढ़ उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: धर्मेंद्र यादव

दिल्ली से श्रमिकों को लेकर बिहार रवाना हुई स्पेशल ट्रैन

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

Leave a Comment