Nationalist Bharat
Other

दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने सम्बन्धी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग

पटना:श्रम संसाधन विभाग के अधीन संचालित सभी आईटीआई को दिनांक 28 सितंबर से 30 सितंबर,2025 तक एवं 02 अक्टूबर, 2025, दुर्गापूजा एवं विजयादशमी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्पॉट एडमिशन (नामांकन) एवं कांवोकेशन (दीक्षांत समारोह) आयोजित किये जाने के नाम पर खोले जाने सम्बन्धी आदेश पर पुनर्विचार किये जाने का अनुरोध आईटीआई कर्मचारी संघ के महासचिव मनोज कुमार यादव ने किया है l
निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण को पत्र लिखकरआईटीआई कर्मचारी संघ के महासचिव ने कहा है कि मॉप-अप काउंसलिंग के तुरंत बाद बिहार के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रह गई सीटों पर नामांकन हेतु दुर्गापूजा में यानि दिनांक 28 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक सभी संस्थान खुले रखकर स्पॉट राउंड के तहत नामांकन लेने का आदेश जारी किया गया है, जो उचित नहीं है। साथ ही इस वर्ष परीक्षा में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को विजयादशमी के दिन यानि 02 अक्टूबर को दीक्षांत समरोह आयोजित करने का आदेश दिया गया है जो बिल्कुल ही गलत एवं अव्यवहारिक है l
संघ ने आगे कहा है कि दुर्गापूजा जो हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, जिसमें काफी महिला एवं पुरुष कर्मी नवरात्र व्रत रखते हैं एवं अधिकांश घरों में पूजा पाठ होता है जिसके कारण बिहार सरकार द्वारा ज्यादा एवं अधिक अवधि के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है और इस बार भी दिनांक 28 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थिति में विभागीय संकल्प संख्या-699 दिनांक-28.02.2025 के तहत जारी किए गए स्पॉट एडमिशन के दिशा-निर्देशों के तहत नामांकन लेना एवं विजयादशमी के दिन आईटीआई में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना बिल्कुल ही व्यवहारिक प्रतीत नहीं होता है।
संघ ने सुझाव दिया है कि विभाग द्वारा डी. जी. टी. भारत सरकार को नामांकन की तिथि बढ़ाने हेतु अनुरोध किया जाये तथा दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने का आदेश निरस्त किया जाये l

महासंघ (गोप गुट) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने भी दिनांक 28 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक एवं 02 अक्टूबर, 2025 को संस्थान खोले जाने के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि दुर्गापूजा में नामांकन एवं दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में छात्र शामिल नहीं होंगे बल्कि आईटीआई के कर्मचारी मानसिक एवं भावनात्मक रूप से परेशान होंगे, जिसका प्रशिक्षण पर बुरा पड़ेगा l साथ ही हिन्दुओं के भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला आदेश बताया l महासंघ (गोप गुट) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने भी मांग किया है कि धार्मिक भावनाओं से राज्य के अफसर खिलवाड़ करना बंद करें, मानसिक उत्पीड़न बंद करें एवं दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने सम्बन्धी आदेश वापस लें l

अब मज़दूरों को आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम करने होंगे

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लाबुशेन शीर्ष पर, विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसके

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

शेयर बाजार में निवेश: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए

नगर निकायों में सुबह 8 बजे तक पूरी हो सफाई : ऐ के शर्मा, नगर विकास मंत्री

cradmin

UPSC Geologist Recruitment 2023 | UPSC Geo Scientist Mains Result 2024

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

नीतीश पर हमलावर तेजप्रताप ने सरकार को बताया नपुंसक

पटना में राजभवन की तरफ मार्च कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment