Nationalist Bharat
Other

बीज न मिलने से किसान परेशान,आप की जिला प्रशासन से हड़ताल खत्म कराने की मांग

गौरतलब है कि यह समय किसानों के खरीफ फसल के बुआई का है और बीज न मिलने से किसानों मे हाहाकार मचा हुआ है।कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट से किसान पहले से ही परेशान थे परन्तु ससमय बीज न मिलने से पूर्णियाँ के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।किसानों को यदि सही समय पर बीज नहीं उपलब्ध हो पाया तो फसल के उपज मे देरी हो जाएगी।

 

पूर्णियाँ :आम आदमी पार्टी के पूर्णियाँ जिला प्रवक्ता राम कृष्ण रमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्णियाँ जिला प्रशासन से खुदरा खाद बीज विक्रेताओं की हड़ताल खत्म कराने की मांग की।जिला प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री नियाज अहमद ने दिनांक 28 मई 2020 को माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खुदरा खाद बीज विक्रेताओं की हड़ताल से किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था जिस पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार जी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश प्रवक्ता के आग्रह को कृषि विभाग को प्रेषित कर दिया जिसकी चिट्ठी नियाज अहमद जी को प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी ओर से भी माननीय कृषि मंत्री बिहार सरकार श्री प्रेम कुमार को भी पत्र लिखकर किसानों को खाद बीज एवं अन्य कृषि सामग्री के उपलब्ध न होने से हो रही दिक्कतों से भी अवगत कराया। गौरतलब है कि यह समय किसानों के खरीफ फसल के बुआई का है और बीज न मिलने से किसानों मे हाहाकार मचा हुआ है।कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट से किसान पहले से ही परेशान थे परन्तु ससमय बीज न मिलने से पूर्णियाँ के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।किसानों को यदि सही समय पर बीज नहीं उपलब्ध हो पाया तो फसल के उपज मे देरी हो जाएगी।इन्हीं मांगों को लेकर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव युवा जिलाअध्यक्ष पूर्णियाँ ईरशाद पूर्णवी एंव संगठन सचिव पूर्णियाँ ऐहसान शेख के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्णियाँ जिला पदाधिकारी के अनुपस्थिति में युगल किशोर प्रसाद(प्रधान लिपिक पारगमन) को जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा तथा जिला कृषि पदाधिकारी एवं खाद बीज विक्रेताओं के बीच उत्पन्न गतिरोध को समाप्त कराने का आग्रह किया।

Ms Dhoni अपने इलाज के लिए सिर्फ खर्च कर रहे है, 40 रुपए जाने पूरी खबर।

Nationalist Bharat Bureau

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

दिल्ली: वित्त मंत्रालय का कर्मचारी ‘वर्गीकृत सूचना लीक करने’ के आरोप में गिरफ्तार

cradmin

शिवहर विधानसभा के लिए 14 अक्टूबर को पर्चा दाख़िल करेंगे मोहम्मद शरफ़ुद्दीन

जनसेवा के लिए आगे आई भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

अब “गांव” वो नहीं रहे

144 करोड़ ख़र्च करके वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह,राजद ने किया कटाक्ष

Nationalist Bharat Bureau

काम की राजनीति करने वालों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है : सुशील सिंह

Nationalist Bharat Bureau

जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर आधार हुआ अमान्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment