Nationalist Bharat
Other

7th Pay Commission: जल्दी बढ़ सकता है DA, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ

केंद्र सरकार बहुत जल्द अपने 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से हो सकती और इन करोड़ों लोगों को सीधे इसका फायदा मिल सकता है।

नई दिल्ली:केंद्र सरकार बहुत जल्द अपने 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से हो सकती और इन करोड़ों लोगों को सीधे इसका फायदा मिल सकता है।
39 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता
बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है, पहली जनवरी से जून की अवधि के लिए होती है, जबकि दूसरी जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए। इस बार सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में सीधे 5% की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।
दरअसल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला सरकार AICPI Index के आधार पर कर करती है। मार्च  2022 के आंकड़ों में इस इंडेक्स में 1 पॉइंट का इजाफा हुआ था और ये 126 पॉइंट पर पहुंच गया था। तब से ही उम्मीद की जा रही है कि सरकार जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ा सकती है। हालांकि अभी अप्रैल, मई और जून 2022 के लिए AICPI के नंबर आना बाकी है। अगर ये मार्च के स्तर से ऊपर रहता है तो सरकार का महंगाई भत्ता बढ़ाना लगभग तय है

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जून 2017 से 7वें वेतन आयोग  का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर डीए बढ़कर 39% होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है। अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से उसका महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है। अब अगर ये 39% होता हे तो कर्मचारी को 7,020 रुपये का महंगाई भत्ता मिलेगा। 7वें वेतन आयोग  के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है।

कृषि विज्ञान केंद्र, मोगा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक

cradmin

पटना निगम चुनाव के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी?

निजी क्षेत्रों एवं न्याय पालिकाओं में भी पिछड़ों को आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए:कमाल अशरफ

Nationalist Bharat Bureau

Katrina Kaif और Vicky Kaushal को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, नेटिजन्स ने भाईजान का नाम लेकर फिर किया ट्रोल, कहा- `मैडम भूल जाती हैं कि सलमान…

Nationalist Bharat Bureau

अकेला चना भी भाड़ फोड़ सकता है

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

जाह्नवी कपूर का मदमस्त अंदाज कर देगा आपको भी दीवाना

लॉकडाउन का भयावह सच और बिहार की बदहाली

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से ई संबन्धन पोर्टल में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश पर हमलावर तेजप्रताप ने सरकार को बताया नपुंसक

Leave a Comment