Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

JIO ग्राहकों को झटका, 150 रुपये महंगा हुआ ये प्लान, इन यूजर्स पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली:जियो ने अपने एक अफोर्डेबल प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है। बता दें कि कंपनी का यह प्लान कम कीमत में एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। हालांकि, यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। कंपनी का यह ऑफर खास जियो फोन यूजर्स के लिए हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी कई तरह के प्लान ऑफर करती है। ऑपरेटर के पोर्टफोलियों में प्रीपेड, पोस्टपेड और जियो फोन्स के लिए स्पेशल रिचार्ज प्लान मौजूद हैं।

महंगा हुआ रिचार्ज

जियो फोन्स के लिए कंपनी कई तरह के प्लान ऑफर करती है। ऐसे ही एक रिचार्ज प्लान की कीमत में कंपनी ने इजाफा कर दिया है। दरअसल, जियो फोन्स के मौजूदा यूजर्स के लिए 749 रुपये का एक प्लान आता था। इस प्लान में यूजर्स को एक साल तक वॉयस कॉलिंग और 24GB डेटा मिलता था। इसमें यूजर्स जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, यह प्लान अभी भी मौजूद है। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। जियो ने बिना किसी जानकारी ने चुपके से इस प्लान को 150 रुपये महंगा कर दिया है।

अब कितने में आएगा प्लान

अब जियो फोन्स यूजर्स को इन सर्विसेस के लिए 899 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि ये प्लान्स जियो फोन यूजर्स के लिए ही है। आप इसे सामान्य फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। कंपनी इस तरह के कुछ और भी प्लान ऑफर करती है, जो जियो फ्रीडम प्लान्स के नाम से आते हैं।

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

कहानी ताजमहल होटल की

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

16GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Realme के फोन ने मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की गई DGP कंट्रोल रूम की नई हेल्पलाइन

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

अरुणाचल प्रदेश का केंद्र एलएसी के पास 22 नए मोबाइल टावर बनाएगा

Nationalist Bharat Bureau

इसरो-चंदयान विश्राम हम लेंडर और रोवर को विश्राम देने की प्रक्रिया में हैं: एस सोमनाथ

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment