Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

नई दिल्ली: भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने फिर से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय में मनीष सिसोदिया और विधायक कुलदीप की मौजूदगी में बिट्टू ने पार्टी जॉइन की। सिसोदिया ने कहा कि बिट्टू के आने से पार्टी के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

सिसोदिया ने यह भी बताया कि बिट्टू केजरीवाल की शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका अनुभव पार्टी को और बेहतर कार्य करने में मदद करेगा।

सुरेंद्र पाल बिट्टू निगम पार्षद और तिमारपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली, जिसके बाद 2020 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी से टिकट मिला, लेकिन आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे से हार गए। अब वह फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह माना जा रहा है कि बिट्टू को तिमारपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी का टिकट मिल सकता है, खासकर दिलीप पांडे के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद। आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद बिट्टू ने कहा कि राजनीति में इतने सालों के अनुभव के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि केवल आम आदमी पार्टी ही आम जनता की असल जरूरतों को समझती है। वह पूरी मेहनत से पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी को मुस्लिम की वजह से अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

बेटे तेजस्वी के जन्मदिन पर पिता लालू यादव का भावुक कर देने वाला पत्र

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टों पर केंद्र की सख्त रोक

Nationalist Bharat Bureau

“बेटी वंदना” की अपील, तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार, सम्राट चौधरी को बनाया निशाना

विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन पर बयान से पूर्व सैनिक नाराज,लिखा खुला पत्र, मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

असंसदीय शब्दों के बाद अब संसद परिसर में धरने प्रदर्शन पर भी लगी रोक

ओल्ड ब्लॉक बरहरा आरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग

Leave a Comment