Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra Political Crisis:शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा,12 शिवसेना सांसद लेकर पहुंचे लोकसभा स्पीकर के सामने, चुनाव आयोग जाने की तैयारी

मुम्बई:महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर  देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक नया दांव चल दिया है। खबरों के अनुसार शिंदे ने शिवसेना पर दावत ठोकते हुए शिवसेना के 12 सांसदों की लोकसभा स्पीकर के सामने परेड करा दी है। हिंदी ने दावा किया है कि शिवसेना के 19 में से अट्ठारह सांसद का उनको समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ मुंबई में शिवसेना के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सांसदों की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मीटिंग में महानगर पालिका अध्यक्ष को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया बताते चलें कि विभागों की बारात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच खबर है कि शिवसेना के 12 सांसदों को केंद्र सरकार की ओर से वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है सूत्रों के अनुसार शिवसेना के 19 में से 12 सांसद अलग गुट का दावा लोकसभा में पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इन 12 सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर

महाराष्ट्र संकट को लेकर अब सबकी नजर 20 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और हेमा कोहली की बेंच उद्धव ठाकरे की अगुआई वाले खेमे और एकनाथ शिंदे खेमे की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही शिवसेना की लड़ाई में नया मोड़ आएगा।

शिवसेना पर दावे के पीछे शिंदे पक्ष की दलील क्या है?
शिवसेना के 40 विधायक और 13 सांसद मूल पार्टी (उद्धव की शिवसेना) से अलग हो गए हैं। बागी गुट के नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सांसदों और विधायकों की संख्या के आधार पर दावा किया है कि उनके पास दो तिहाई जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए असली शिवसेना अब उनकी वाली है।

 महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले हाथ से सत्ता निकल गई वहीं अब पार्टी को बचाने की जद्दोजहद जारी है. जिसमें हर रोज नया मोड़ आ जाता है. अब खबर है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट ने शिवसेना की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (Shiv Sena National Executive) की घोषणा की है. एकनाथ शिंदे गुट ने पुरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया है. शिवसेना के मुख्य नेता के तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुना गया है. शिवसेना पक्ष प्रमुख पद को फिलहाल हाथ नहीं लगाया गया है. विधायक दीपक केसरकर की प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति की गई है. शिवसेना नेता के तौर पर रामदास कदम और आनंदराओ अडसूल को नियुक्त किया गया. शिवसेना के उप नेता के तौर पर यशवंत यादव गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, शरद पोंक्षे, तानाजी सावंत, विनय नाहटा, शिवाजीराव पाटिल को चुना गया है.

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

विभिन्न राज्यों से आये हज़ारों स्कीम वर्कर्स का संसद के समक्ष प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, आज दोपहर आधिकारिक ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बैकफ़ुट पर आया छात्र राजद पूर्वी चंपारण,नई कार्यकारिणी सूची जारी, मुस्लिम नेताओं को शामिल किया

असंसदीय शब्दों के बाद अब संसद परिसर में धरने प्रदर्शन पर भी लगी रोक

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra: अबू आजमी-सलमान अजहरी की मुलाकात पर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल जेट में उड़ान, बना इतिहास — अंबाला एयरबेस पर दिखा जज़्बा और गर्व

Leave a Comment