Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। शनिवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शेष कार्य तेज़ी से चल रहा है और तय समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पुल के चालू होने के बाद पटना से उत्तर बिहार की यात्रा कहीं अधिक आसान हो जाएगी, वहीं बिदुपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को भी राजधानी आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से दियारा क्षेत्र के लोगों को पटना से सीधा और बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। उन्होंने पुल के साथ-साथ अप्रोच रोड (पहुंच पथ) के निर्माण कार्य को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन पूरी तरह निर्बाध हो सके। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जबकि आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में मरीजों को पटना पहुंचने में भी सहूलियत होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे को इस पुल परियोजना से जोड़ा जाएगा, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जाने वालों का समय बचेगा।

गौरतलब है कि कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पहले चरण में पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के राघोपुर दियारा तक 4.57 किलोमीटर लंबी सड़क पहले ही चालू हो चुकी है। कुल 19.76 किलोमीटर लंबी इस ग्रीनफील्ड परियोजना में 9.76 किलोमीटर का पुल और करीब 10 किलोमीटर के अप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में हाजीपुर–महनार पथ (एनएच-122बी) से चकसिकन्दर (एनएच-322) तक और तीसरे चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर–महनार पथ को जोड़ा जा रहा है। तीनों चरण पूरे होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच निर्बाध और तेज़ सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा।

 

गिरिराज सिंह की की पदयात्रा दंगा – फसाद के लिए : दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

Jharkhand assembly election 2024:RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष, राजद-कांग्रेस ने लगाई मुहर

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment