Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शरद पवार ED के नोटिस से नहीं डरते:सुप्रिया सुले

Mumbai:जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इसी बीच एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधायक सुनील टिंगरे पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील टिंगरे ने उनके पिता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें पुणे पोर्श कार हिट एंड रन मामले में बदनाम न करने की चेतावनी दी गई है। यह बयान उन्होंने वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बापू पठारे के समर्थन में आयोजित रैली में दिया।

हालांकि, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सीधे तौर पर सुनील टिंगरे का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में कहा कि जिस व्यक्ति को पिछली बार पार्टी ने टिकट दिया था, उसने अब नोटिस भेजा है कि अगर पोर्श कार मामले में उसे बदनाम किया गया, तो वह शरद पवार को अदालत में ले जाएगा।

सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि शरद पवार तो प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से भी नहीं डरते। क्या आपको लगता है कि वे आपके नोटिस से डरेंगे? उन्होंने यह भी कहा कि इस नोटिस का जवाब दिया जाएगा। अजित पवार गुट के वडगांव शेरी सीट से उम्मीदवार टिंगरे पर आरोप है कि उन्होंने पोर्श दुर्घटना मामले में आरोपियों को बचाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। यह घटना 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुई थी, जब कथित तौर पर शराब के नशे में एक 17 वर्षीय लड़के ने तेज रफ्तार में पोर्श कार चलाते हुए दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला भी थी। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

जालन्धर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर हुआ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी बोले – वह दिन दूर नहीं जब देश पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा

Kailash Gehlot: भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह की रैली पर पानी फेरने की तैयारी

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि…” : महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी पर बोले शरद पवार

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

पूर्व विधायक मंजीत सिंह की घर वापसी,नीतीश को बताया राजनीतिक पिता

Leave a Comment