Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

ED officers conducting raids at multiple locations in the cough syrup scam.

यूपी के चर्चित कफ सिरप कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ईडी की टीमें लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची में सक्रिय रहीं। लखनऊ में आरोपी सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित कई स्थानों पर भी जांच एजेंसी ने तलाशी ली। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कफ सिरप सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क और अवैध कमाई की जांच से जुड़ी है।

इससे पहले, 11 अक्टूबर को कृष्णानगर पुलिस ने स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी के घर छापा मारकर भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप, टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए थे। पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया था कि वह नशीली दवाएं सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह से खरीदता था और उन्हें नशेड़ियों को बेचता था। दीपक की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इन्हीं खुलासों के आधार पर ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दी थी।

गुरुवार को पुलिस ने बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूरज मूल रूप से सीतापुर के अटरिया सदनपुर का निवासी है और ‘न्यू मंगलम आयुर्वेदिक’ नाम से दवा एजेंसी चलाता है। वहीं प्रीतम बहराइच के बाड़ी राजा का निवासी है और फैमिली रेस्टोरेंट में काम करता है। पुलिस और ईडी दोनों मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि यह अवैध दवा कारोबार कितने बड़े नेटवर्क से जुड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन से वित्तीय स्रोत सक्रिय हैं।

भाषण में विदेशी घुसपैठिए सहीत अन्य अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को संज्ञान में लेने की मांग

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता कृपाशंकर सिंह ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- यूपी के स्कूलों में भी पढ़ाएं मराठी

BPSC Teacher Recruitment 2023: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को सौंपी 90,804 माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना,इसी माह आयोग से प्रकाशित होगा नियुक्ति का विज्ञापन

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

Punjab Politics: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किल!अब मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में यूनिफॉर्म से जुड़ेगा रोजगार, जीविका दीदियों को बड़ा मौका

Nationalist Bharat Bureau

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

शिवनंदन नगर हटाने पर भाकपा का उग्र प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment