Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

पीलीभीत: बेटी के वलीमे से उत्तराखंड अपने घर लौट रहा एक परिवार गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार पर पेड़ गिर गया और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद शुक्रवार को एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए।

हादसा कैसे हुआ:
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के जमौर गांव की निवासी हुस्ना बी की शादी पीलीभीत के चंदोई गांव निवासी अनवर अहमद से हुई थी। बुधवार को निकाह के बाद गुरुवार को वलीमे का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में दुल्हन पक्ष के लोग उत्तराखंड से पीलीभीत आए थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे वलीमे का कार्यक्रम समाप्त हुआ और दुल्हन पक्ष के लोग अर्टिगा कार में सवार होकर उत्तराखंड लौटने के लिए रवाना हो गए।सूत्रों के अनुसार, जैसे ही कार न्यूरिया थाना क्षेत्र स्थित शाने गुल मैरिज हॉल के पास पहुंची, कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार खाई में पलटने के बाद एक पेड़ से टकरा गई। इतनी भीषण टक्कर हुई कि पेड़ भी टूटकर कार पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और राहत कार्य:
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाकर कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

परिजनों का अस्पताल पहुंचना:
सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।

हादसे में जान गंवाने वाले
शरीफ अहमद (50) पुत्र नन्हें निवासी कस्बा खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
बाबुद्दीन (60) निवासी बांसखेड़ा थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत
मुन्नी (65) पत्नी नजीर अहमद निवासी कस्बा खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
कार ड्राइवर (35)-अकरम पुत्र मुन्ने निवासी सत्रह मील, खटीमा
राकिब (10) पुत्र मो. अहमद निवासी खटीमा गोटिया, खटीमा उत्तराखंड
65 वर्षीय मंजूर अहमद पुत्र नूर अहमद, निवासी खटीमा

हादसे में घायल हुए लोग
गुलाम अहमद (08) रजा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी अमौर, खटीमा उत्तराखंड
रईस अहमद (45) पुत्र नजीर अहमद निवासी खटीमा भूड़ उत्तराखंड
अमजदी (55) पत्नी इरशाद निवासी खमरिया पोटा बरखेड़ा, पीलीभीत
जाफरी बेगम (60) पत्नी बाबुद्दीन निवासी बांसखेड़ा अमरिया, पीलीभीत

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, नंद किशोर यादव और नीरज कुमार सिंह को Y+ सिक्योरिटी

बिहार में शहरी कायाकल्प की शुरुआत: जल्द लॉन्च होंगी 1300 शहरी विकास परियोजनाएं

Nationalist Bharat Bureau

खानकाह बारगाह-ए-इश्क तकिया शरीफ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

cradmin

कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार:संजीव झा

मुखिया की पहल से अमीर गरीब की दूरियां खत्म हो गयीं,प्रेमी जोड़े का मुखिया ने कराया विवाह

Nationalist Bharat Bureau

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे में चमके विराट-रोहित, भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत — कोहली बने वनडे इतिहास के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

नीतीश कुमार भगोड़े के तौर पर मुख्यमंत्री पद छोड़कर भाग खड़े हुए थे,PK ने जदयू के अस्तित्व पर ही उठा दिया सवाल

Leave a Comment