Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार:4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, नंद किशोर यादव और नीरज कुमार सिंह को Y+ सिक्योरिटी

Bihar News: बिहार में चार प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार, 21 अक्टूबर को बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को इस संबंध में पत्र जारी किया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।गौरतलब है कि हाल के महीनों में भी बिहार में कई सांसदों और मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, जबकि मंत्री लेसी सिंह को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जिससे वह राज्य की पहली ऐसी मंत्री बनीं जिन्हें Z सुरक्षा प्रदान की गई। यह निर्णय बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में लिया गया था।इसके अलावा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जबकि ‘हम’ पार्टी के विधायक अनिल कुमार को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई अन्य नेताओं को भी वीआईपी सुरक्षा प्राप्त है। नीतीश सरकार के दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, को Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बढ़ी सुरक्षा :
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा और दो नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है, जिन्हें लोकसभा चुनाव से पहले खतरा था. इसमें एमएलसी दिलीप जायसवाल और विधायक राजू सिंह शामिल हैं. दोनों नेताओं को X केटेगरी की सुरक्षा दी गई है. बीजेपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि जिन-जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई थी, उन्हें तंग किया जा रहा था .

किसे कितनी सुरक्षा :
Z श्रेणी की सुरक्षा के तहत सम्राट चौधरी के रक्षाकवच में 22 जवान तैनात होंगे. वहीं विजय सिन्हा को Y श्रेणी स्तर की सुरक्षा दी गई है. इसके तहत में 1 या 2 कमांडो सहित 8 जवान सुरक्षा में तैनात होंगे. वहींदो पर्सनल अफसर भी मौजूद रहेंगे. इसी तरह राजू सिंह और दिलीप जायसवाल को X श्रेणी की सुरक्षा मिली है. इसके तहत 2 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात होंगे और पर्सनल सिक्योरिटी अफसर भी होगा.

मशहूर अभिनेता असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

युवा कांग्रेस की पदयात्रा को मिला छात्र,नौजवान और आम लोगों का साथ

Nationalist Bharat Bureau

kolkata airport fire:कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट 3 C पर आग लगी

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी और कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से करायी जाय: शक्ति सिंह यादव

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी:12 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

मलेशिया में फंसे बिहार-यूपी के दो दर्जन युवक, कबूतरबाजों ने पासपोर्ट और कपड़े तक छीने

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment