Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

केंद्र ने PMO का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ किया, राजभवन होंगे ‘लोकभवन’

Central government renames PMO as Seva Teerth and Raj Bhavans as Lok Bhavan

केंद्र सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की। सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय का नाम भी परिवर्तित किया गया है, जिसे अब ‘कर्तव्य भवन’ के नाम से जाना जाएगा। यह फैसला सरकारी भवनों के नामों में व्यापक बदलाव की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकार ने देशभर के राजभवनों के नाम बदलने का भी निर्णय लिया है। अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजभवनों को ‘लोकभवन’ कहा जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों के गवर्नरों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक माना जाता है। पिछले वर्ष राज्यपालों के सम्मेलन में इस विषय पर चर्चा हुई थी, जिसके आधार पर यह बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने अपने निर्देश में कहा है कि औपनिवेशिक शब्दों को हटाने और प्रशासनिक संस्थानों को अधिक जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से ‘लोकभवन’ और ‘लोक निवास’ जैसे नामों का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे पहले भी केंद्र ने राजपथ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ और प्रधानमंत्री आवास मार्ग का नाम ‘लोक कल्याण मार्ग’ किया था। अब नए बदलावों के बाद देशभर में सरकार की नामकरण नीति और स्पष्ट दिखाई दे रही है।

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

वंशवाद और परिवारवाद से राजनीति को मुक्ति दिलायेगी भाजपा: नंदकिशोर यादव

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

7 फरवरी से पूरे देश हड़ताल पर है ओला उबर रैपीडो और पोर्टल जैसे बड़े प्लेटफार्म के ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

अतिपिछड़ा समाज का दर्पण है चिराग पासवान:लोजपा-(रा)

Nationalist Bharat Bureau

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

Leave a Comment