Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो जवान घायल

मुजफ्फरपुर: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह का विवाद बड़ा रूप ले लिया, जहां मामला शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना शेख धनबत गांव की है, जहां भरत महतो की पुत्री की शादी सुरेश महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के साथ होनी थी। सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और बारात गांव पहुंच चुकी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही बाराती बिना शादी किए वापस लौट गए। लौटने पर लड़का पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे से मारपीट हुई और लड़का पक्ष को अपहरण का प्रयास झेलना पड़ा।

पुलिस सत्यापन के लिए पोखरैरा दक्षिणी टोला स्थित लड़का पक्ष के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया और पुलिस सुरक्षित निकलने में सफल रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला जांच में है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में विवाद के दौरान पुलिस पर हमला

BPSC फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है,BPSC के पास फ्री हैंड है:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद, स्पीकर ने जांच के आदेश दिए

Nationalist Bharat Bureau

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

Leave a Comment