Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जीयर निवासी रजनीश सिंह की हत्या पर बिहार जन जन पार्टी अध्यक्षा बिफरी,न्याय के लिए समाज से आगे आने की अपील

पटना:नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम बदमाशाें के द्वारा जियर निवासी सुमन सिंह के पुत्र रजनीश सिंह की गला रेतकर युवक की हत्या और उस उसपर राजनीतिक उदासीनता पर रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी की बिहार प्रदेश अध्यक्ष मेनका रमन ने स्वर्ण समाज की राजनीति करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है।जन जन पार्टी की बिहार अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर डाले गए अपने पोस्ट में लिखा कि भूमिहार ब्रह्मण एवं सवर्णो के नाम पर राजनीति करने वाले इस समाज के नेताओं चाहे वो भाजपा, राजद, जदयू, लोजपा या अन्य पार्टियों के नेता हों या उनके चहेते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हों अभी तक नालंदा के जियर में उनका नहीं पहुंचना क्या दर्शाता है?उन्होंने कहा कि समाज के लोगों से अपील करती हूँ कि आप राष्ट्रीय जन जन पार्टी से जुड़ें और समाज पर हो रहें अत्याचार, दुराचार, एवं अन्य तरीके से हो रहें शोषण पर अपना चोंच तक नहीं खोलने वाली पार्टियों एवं उनके नेताओं को करारा जबाब दें और आपको न्याय मिले,आपकी बातें सिर्फ सड़क पर हीं नहीं सदन तक गूंजे l

मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए जन जन पार्टी अध्यक्ष आशुतोष कुमार व मेनका रमन इत्यादि

मेनका रमन ने कहा कि आप एक बार सिर्फ एक बार अपने समाज की बेटी की बात मानकर सत्ता और विपक्ष में बैठे समाज के कायर नेताओं को जबाब दीजिए।उन्होंने ने कहा कि हमारी पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए काम करती है लेकिन सवर्णो पर किसी भी तरीके के अत्याचार से समझौता नहीं कर सकती। हम दूसरों के हक़ को नहीं मारते लेकिन समाज के हक़ को छीनने वालों को छोड़ते भी नहीं l

 

बताते चलें कि मृतक के भाई का आरोप है कि जियर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी करने के बाद जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम मौके से निकली। इसी दौरान रजनीश कुमार के ऊपर नजर शराब माफियाओं की नजर पड़ गई।सभी अपराधी ने रजनीश को पुलिस का मुखबिर के शक में बीच सड़क पर सरेआम धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

शिवनंदन नगर हटाने पर भाकपा का उग्र प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment