Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

बिहार कांग्रेस बैठक में गैरहाजिर जिलाध्यक्षों की सूची जारी, नोटिस भेजा गया

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी रखे हुए है। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली बैठक में हार का ठीकरा राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर फोड़ा था। इसके बाद से ही महागठबंधन में दरार की चर्चा तेज हो गई है। अब जिलाध्यक्षों की गैरहाजिरी ने पार्टी में असंतोष और संभावित टूट के संकेत और गहरा दिए हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने बैठक में अनुपस्थित रहने को गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया है। पार्टी ने सभी 15 जिलाध्यक्षों से लिखित जवाब मांगा है और साफ किया है कि संगठनात्मक बैठकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि चुनावी हार के बाद संगठन में ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। वहीं चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल 43 नेताओं पर कार्रवाई के लिए हाईकमान से अनुमति भी मांगी गई है।

कांग्रेस जिन जिलाध्यक्षों को नोटिस भेजे हैं उनमें शामिल हैं—प्रमोद सिंह पटेल (पश्चिम चंपारण), शशिभूषण राय (पूर्वी चंपारण), शाद अहमद (अररिया), सुबोध मंडल (मधुबनी), सुनील यादव (कटिहार), गुरुजीत सिंह व उदय चंद्रवंशी (पटना ग्रामीण), आर.एन. गुप्ता (सुपौल), परवेज आलम (भागलपुर), अनिल सिंह (जमुई), मनोज पांडेय (बक्सर), उदय मांझी (गया), अरविंद कुमार (लखीसराय), इनामुल हक (मुंगेर) और रोशन कुमार (शेखपुरा)। नेतृत्व ने संकेत दिया है कि संगठन का पुनर्गठन तेज किया जाएगा और लापरवाही दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

शारदा सिन्हा के बेटे ने मां के लिए की पद्म विभूषण की माँग

Nationalist Bharat Bureau

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

बीपीएससी छात्रों की मुफ्त लड़ाई लड़ेंगे हाई कोर्ट के वकील

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत,स्वागत समारोह का आयोजन

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ,ऐक्टू का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Leave a Comment