Nationalist Bharat
राजनीति

हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन?: नायब सैनी, अनिल विज या राव, पंचकूला में विधायकों की बैठक में होगा फैसला

हरियाणा में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक से शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक अपने नेता का चयन करेंगे। इसी बैठक में तय होगा कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। नायब सिंह सैनी, राव इंद्रजीत सिंह, और अनिल विज में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी। भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिनों तक चंडीगढ़ में ही रुकने के निर्देश दिए हैं। विधायक दल का नेता चुनने से पहले सभी विधायक अमित शाह और मोहन यादव के साथ नाश्ते पर मुलाकात करेंगे, जिसके बाद नेता चुनने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

अमित शाह की उपस्थिति क्यों जरूरी
मार्च में जब विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी का नाम प्रस्तावित किया गया, तो अनिल विज नाराज होकर बैठक से बाहर चले गए थे। चुनाव से पहले अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी अपनी दावेदारी समय-समय पर जताते रहे हैं। इस प्रकार के विवादों से बचने के लिए अमित शाह को पर्यवेक्षक की भूमिका दी गई है। इससे पहले 2022 में शाह ने यूपी में भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया था, जहां योगी आदित्यनाथ के नाम पर सहमति बनी थी।

नायब सिंह सैनी के नाम पर शाह की मुहर
सूत्रों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक द्वारा एक वरिष्ठ विधायक को प्रस्तावक नियुक्त किया जाएगा, जो नायब सिंह सैनी का नाम प्रस्तावित करेंगे। इसके बाद सर्वसम्मति से सभी विधायक उनके नाम पर सहमति देंगे। भाजपा ने पहले ही नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, और अमित शाह ने पंचकूला में एक बैठक के दौरान घोषणा की थी कि भाजपा सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी रैलियों में उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया था। इसलिए उनके नाम को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं है।

मुख्यमंत्री चयन के बाद सरकार बनाने का दावा
विधायक दल के नेता का चयन होने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

Bihar Politics: नवादा से भाकपा माले की ‘बिहार बदलो न्याय यात्रा’ की शुरुआत, वामपंथी राजनीति का बढ़ेगा प्रभाव?

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में “संवाद से समाधान” बैठक: मुस्लिम पत्रकारों और RSS नेताओं ने रचा सामाजिक समरसता का नया अध्याय

मनमोहन सिंह ने सही कहा था कि नोटबंदी एक संगठित लूट और कानूनी डाका है

Nationalist Bharat Bureau

नाज़िया हसन बनी दरभंगा काँग्रेस महासचिव,समर्थकों में उल्लास

सत्ताधारी विधायकों द्वारा अफसरों के तबादले के लिए भेंट चढ़ाने का आरोप: तेजस्वी यादव

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पटना में 24 सितंबर को CWC की बैठक, सीट शेयरिंग और बिहार के मुद्दों पर होगी चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

शेखपुरा में RJD को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष JDU में शामिल — दो विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं!

Leave a Comment