Nationalist Bharat
राजनीति

गाजीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी, विपक्ष को लिया आड़े हाथों पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज गाज़ीपुर में मौजूद है। यहाँ इन्होने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चुनावी प्रचार का बिगुल बजा दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज गाज़ीपुर में विपक्ष पर करारे प्रहार करते हुए हमला बोला। अपने सम्बोधन की शुरुआत सीएम योगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्वागत करते हुए किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है। अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने तो पूरी काया ही बदल दी। पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में सात से आठ घंटे लगते थे, आज ढ़ाई घंटे में पहुंच जाते हैं। आज आपके पास अपना मेडिकल कॉलेज है। प्रधानमंत्री मोदी जी की अनुकंपा से जलमार्ग का विकास करते हुए गंगा विलास को यहां से रवाना किया गया। हर गरीब के पास अपना घर हो। ये सब मोदी जी की वजह से संभव हो पाया है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी को  मिला जिसका उदाहरण ये गाजीपुर की धरती बना है।

जाति और मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकती। ये उत्तर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा बैरियर था। यूपी की जनता ने इस बैरियर को समझा-जाना और पीएम के आह्वान पर यूपी ने जब अंगड़ाई ली तो इस बैरियर को हटाया और मैं आज गाजीपुर की जनता का आह्वान करने आया हूं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भले ही हमें यहां सफलता ना मिली हो लेकिन विकास के कार्यों में हमने कोई कमी नहीं रखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने कार्यक्रम को केंद्रबिंदु बनाया है।

Bihar Election 2025:कांग्रेस नहीं,अरविंद केजरीवाल की नीति पर तेजस्वी यादव

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस का आरोप – बीजेपी के दबाव में चल रही नीतीश सरकार

Nationalist Bharat Bureau

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग:नियाज़ अहमद

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन पर संकट, एक दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार

तेज प्रताप यादव के आरोपों का जवाब देने के लिए जय सिंह राठौर ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

सारीका पासवान बनाम आशुतोष कुमार:बिहार में सियासी घमासान तेज