Nationalist Bharat
राजनीति

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मेंहदी हसन जदयू में शामिल, नीतीश कुमार को बताया प्रधानमंत्री का योग्य चेहरा

शिवहर:जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक व तिरहुत प्रमंडल के सेवानिवृत्त रीजनल एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ मुजफ्फरपुर डॉ मेंहदी हसन विधिवत जदयू में शामिल हो गए हैं।डॉ मेहदी हसन पटना जदयू के मुख्य कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।डॉक्टर मेंहदी हसन के जदयू शामिल होने से ही शिवहर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 2024 लोकसभा चुनाव में वे शिवहर लोकसभा से प्रबल दावेदार होंगे।डॉ मेहदी हसन शिवहर जिला के तथा मुजफ्फरपुर जिला के अधीक्षक सदर हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर पद तथा तिरहुत प्रमंडल में स्वास्थ्य विभाग पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग को सुदृढ़ व्यवस्था करने में अहम योगदान दिया था।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री नितिश कुमार प्रधानमंत्री बनने योग्य है। मुख्यमंत्री ने गरीबों, दलितों ,बंचितो के उत्थान के लिए जन उपयोगी कार्य कर बिहार ही नहीं पुरे देश में उदाहरण पेश किया है।डॉ मेहदी हसन को जदयू में शामिल होने से शिवहर लोकसभा क्षेत्र के उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर है। उन्हें बधाई और शुभकामना देने का दौड़ शुरू हो गया है। उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी के लिए तथा पार्टी के संगठन को मजबूती को लेकर संघर्ष करूंगा। पार्टी के निर्देश के आलोक में जनसंपर्क अभियान कर लोगों को मुख्यमंत्री के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने को लेकर हर संभव प्रयास करूंगा।

शिवहर लोकसभा चुनाव लड़ने के सवालों पर जवाब देते हुए श्री हसन ने कहा में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार का एक मजबूत सिपाही हु पार्टी को जो भी दिशा निर्देश होगा उसका में पालन करूंगा अगर मुझे शिवहर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा तो में जनता के बीच जाकर जनता का सेवा करने के लिए तैयार हूं मौका मिला तो चुनाव जरूर लरुगा में नीतीश कुमार के कार्य को देख कर जदयु पार्टी जुवाइंड किया हु!इस मौके पर कोरानुद्दीन अहमद सिवान जिला के बुनकर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,अतिश सिंह जदयू के प्रदेश सलाहकार, मो नसीम अख्तर , साजिद खां,इदरिश, सद्दाम सहित अन्य मौजूद रहे।

मंत्रियों पर लगते भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर भाजपा-जदयू चुप क्यों: दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान की छवि बदलनी है तो गहलोत सरकार को होगा बदलना-नड्डा

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

Leave a Comment