Nationalist Bharat
राजनीति

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

पटना: द प्लूरलस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और संयुक्त सचिव (कानूनी और मुख्यालय) प्रांजल सिंह ने मंगलवार को राजधानी पटना के कुर्जी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

कुर्जी क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रांजल सिंह ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “बाढ़ ने हमारे ग्रामीण भाइयों-बहनों का जीवन कठिन कर दिया है। हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।” उन्होंने सरकार से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग भी की।

पेशे से वकील प्रांजल सिंह ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसे संकट से निपटने के लिए पहले से बेहतर योजना की जरूरत है। “हमारी पार्टी ‘सबको शासन’ के सिद्धांत पर काम करती है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ पीड़ितों की आवाज सरकार तक पहुंचे।बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने प्रांजल सिंह के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

गुजरात में बडी जीत के बाद 24 फरवरी को पेश होगा भूपेंद्र पटेल सरकार का बजट, 23 से शुरू होगा सत्र

cradmin

तीन लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: राहुल के वायनाड से अखिलेश के करहल तक, कहां-क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

Brij Bhushan Singh WFI: पतंजलि पर सवाल उठाने वाले बृजभूषण सिंह की मुश्किल आसान नहीं दिखाई देती

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का मन की बात संबोधन: राम मंदिर ध्वज से वोकल फॉर लोकल तक बड़े संदेश

Nationalist Bharat Bureau

संजय जायसवाल का लेटर:बेतिया मेयर को बताया डीजल चोरी का मास्टर माइंड, SIT जांच की मांग

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

Leave a Comment